ईको-ECG नहीं अब एडवांस्ड MRI से पहले ही पता चल जाएगी दिल में छुपी बीमारी एम्स की रिसर्च में खुलासा
एम्स की स्टडी में खुलासा हुआ है कि अब एडवांस्ड कार्डियक MRI से दिल की छुपी बीमारियां, जैसे मायोकार्डिटिस, का पहले ही पता चल सकेगा. यह तकनीक सूजन और फाइब्रोसिस को पहचानकर हार्ट फेल्योर जैसी गंभीर समस्याओं के बेहतर इलाज में मदद करेगी.