लैंडस्लाइड बादलफाड़ बारिश कहीं बर्फबारी… डीप डिप्रेशन से 23 राज्यों में आफत जाते मानसून ने पलटकर क्यों मचा दिया कोहराम
बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन से देश के 23 राज्यों में मौसम बिगड़ गया है. जाते मानसून ने यूपी से पूर्वोत्तर तक मूसलाधार बारिश से भारी तबाही मचाई है. सिक्किम और दार्जिलिंग में भयानक लैंडस्लाइड से कई मकान मलबे में तब्दील हो गए. वहीं दूसरी तरफ ऊंचे पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने 32 जिलों में अचानक बाढ़ और तेज आंधी का रेड अलर्ट दिया है.