अब आसमान छूएंगे वॉटर टैंक! हैदराबाद के कोकापेट में बनने जा रहे भारत के पहले मल्टी-स्टोरी वॉटर टैंक जानें खासियत
Hyderabad News: हैदराबाद के तेजी से विकसित हो रहे कोकापेट क्षेत्र में देश का पहला बहुमंजिला (मल्टी-स्टोरी) वॉटर टैंक बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है. इस आधुनिक परियोजना का उद्देश्य बढ़ती शहरी आबादी के बीच जल भंडारण क्षमता बढ़ाना और भूमि का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है. पारंपरिक वॉटर टैंकों की तुलना में यह मल्टी-लेवल संरचना करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन बचाने में मदद करेगी. विशेषज्ञों का मानना है कि यह मॉडल भविष्य के स्मार्ट शहरों के लिए एक नई मिसाल साबित हो सकता है. आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीक से तैयार होने वाला यह प्रोजेक्ट शहरी विकास और जल प्रबंधन के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकता है.