अमृत भारत योजना से बदलेगी पहचान तेलंगाना का यादाद्री स्टेशन 24 करोड़ की लागत से दिखेगा मंदिर का दिव्य रूप
अमृत भारत योजना से बदलेगी पहचान तेलंगाना का यादाद्री स्टेशन 24 करोड़ की लागत से दिखेगा मंदिर का दिव्य रूप
Yadadri Station: तेलंगाना का रायगिरि रेलवे स्टेशन अब यादाद्री रेलवे स्टेशन के रूप में एक नई पहचान पाने जा रहा है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से इसका पुनर्विकास किया जा रहा है. मंदिर वास्तुकला से प्रेरित यह स्टेशन प्रसिद्ध यादगीरगुट्टा लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर की भव्य शैली में तैयार किया जा रहा है, जहां गोपुरम, नक्काशी और आधुनिक सुविधाओं का अनोखा संगम देखने को मिलेगा.