लोकतंत्र में सिर्फ बहुमत मायने रखता है वो हमारे पास है! एकनाथ शिंदे की उद्धव ठाकरे को खुली चुनौती
Eknath Shinde on UBT MPs: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना उबाठा के छह सांसदों के दल बदलने पर कहा कि इन सांसदों का उनके गुट में आना पूरी तरह लीगल है. उन्होंने उम्मीद जताई कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला जल्द उनके पक्ष में अहम फैसला सुनाएंगे. इसके अलावा शिंदे ने महिला आरक्षण और परिसीमन बिल का खुला समर्थन किया. उन्होंने विपक्ष को भी इस पर घेरा.