कर्नाटक की शिवकुमार सरकार में भूचाल मंत्री नागेंद्र ने रोते हुए दिया इस्तीफा वाल्मीकि घोटाले में आया था नाम
कर्नाटक की शिवकुमार सरकार में भूचाल मंत्री नागेंद्र ने रोते हुए दिया इस्तीफा वाल्मीकि घोटाले में आया था नाम
कर्नाटक में कथित वाल्मीकि निगम घोटाले को लेकर सियासी विवाद के बीच मंत्री बी नागेंद्र ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. योजना और सांख्यिकी विभाग संभाल रहे नागेंद्र इस्तीफे का ऐलान करते हुए बेहद भावुक नजर आए और उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें इसलिए निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि वह एक आदिवासी नेता हैं. नागेंद्र ने बीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है और मुख्यमंत्री को भी उनकी बेगुनाही पर भरोसा है.