RSS के कार्यक्रमों पर लगेगा ब्रेक कर्नाटक में सरकारी परमिशन वाला बिल पास इसमें क्या है खास
RSS के कार्यक्रमों पर लगेगा ब्रेक कर्नाटक में सरकारी परमिशन वाला बिल पास इसमें क्या है खास
Karnataka Cabinet News: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार और RSS के बीच टकराव और बढ़ सकता है. कर्नाटक कैबिनेट ने सरकारी संपत्तियों और सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल को नियंत्रित करने वाले बिल को मंजूरी दी है. इसके तहत सरकारी स्कूल, कॉलेज, मैदान, पार्क, सड़क या दूसरी सार्वजनिक जगहों पर सभा, मार्च या कार्यक्रम करने के लिए पहले सरकार से अनुमति लेनी होगी. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि यह कानून RSS को निशाना बनाने के लिए लाया जा रहा है, जबकि सरकार का कहना है कि नियम सभी संगठनों पर समान रूप से लागू होंगे.