DK शिवकुमार की दिल्ली दौड़ के पीछे बड़ा खेल कर्नाटक कैबिनेट में फिर बदलाव के संकेत
Karnataka Cabinet Expansion: कर्नाटक मंत्रिमंडल में फिर से फेरबदल और नए मंत्रियों के पोर्टफोलियो बंटवारे को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दिल्ली में हलचल बढ़ा दी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ दो घंटे से अधिक समय तक चली मैराथन बैठक के बाद, शिवकुमार ने संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी विस्तार से चर्चा की.