कर्नाटक में खेत जोतते मिला 450 साल पुराना शिलालेख जमीन हड़पने पर काशी में गौहत्या का श्राप
Karnataka 450 year old Inscription Found: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के जावगोंडनहल्ली गांव में खेत की जुताई के दौरान करीब 450 साल पुराना शिलालेख मिला है. पुराने कन्नड़ में लिखे इस शिलालेख में राजा की ओर से दी गई कर-मुक्त जमीन और उससे जुड़े अधिकारों का उल्लेख है. सबसे ज्यादा चर्चा इसकी चेतावनी को लेकर हो रही है. इसमें कहा गया है कि दान की गई जमीन पर कब्जा करने या उसे छीनने की कोशिश करने वाले को काशी में गौहत्या के बराबर गंभीर पाप लगेगा. यह शिलालेख कामागेटी शासक इम्माडी चिक्कन्ना नायक के दौर का माना जा रहा है और मध्यकालीन कर्नाटक की प्रशासनिक व्यवस्था पर अहम जानकारी देता है.