माइनस 40 डिग्री 20000 फीट की ऊंचाई और भारतीय सेना ने कैसे गन हिल से दुश्मन को खदेड़कर रचा इतिहास
भारतीय सैन्य इतिहास के सबसे गौरवशाली पन्नों में दर्ज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज पूरा देश उन जांबाज शूरवीरों को नमन कर रहा है, जिन्होंने हिमालय की दुर्गम चोटियों पर तिरंगे की शान को अक्षुण्ण रखा था. कारगिल वॉर मेमोरियल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख ने वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया.