कल का मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश दक्षिण-पश्चिम भारत में भी मानसून हुआ खूंखार! इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट
Kal Ka Mausam 26 June: मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए नया अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर में अगले एक हफ्ते तक भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. राजधानी में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है. दूसरी तरफ महाराष्ट्र के 31 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. अरुणाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. असम में भी बाढ़ का बड़ा हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.