Kal Ka Mausam: तूफानी हवाएं भारी बारिश से बंगाल से लेकर बिहार UP दिल्ली तक बिगड़ेगा मौसम IMD का अलर्ट

Kal Ka Mausam: 18 सितंबर से देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है. उत्तर बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. बिहार में 18 से 20 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. उत्तराखंड में 18 सितंबर को बहुत भारी बारिश का खतरा है. दिल्ली-NCR में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पूर्वी भारत में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. असम और मेघालय में 22 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है. इस बीच उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून की वापसी भी आगे बढ़ सकती है.

Kal Ka Mausam: तूफानी हवाएं भारी बारिश से बंगाल से लेकर बिहार UP दिल्ली तक बिगड़ेगा मौसम IMD का अलर्ट