50 KM की रफ्तार से आई आफत बंगाल-झारखंड समेत 5 राज्यों में कल IMD का अलर्ट दिल्ली-यूपी वाले भी नहीं बचेंगे
50 KM की रफ्तार से आई आफत बंगाल-झारखंड समेत 5 राज्यों में कल IMD का अलर्ट दिल्ली-यूपी वाले भी नहीं बचेंगे
Kal Ka Mausam 18 August: मौसम विभाग ने 18 अगस्त के लिए देश के कई राज्यों में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के क्षेत्र के कारण झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ भारी बारिश का प्रकोप देखने को मिल सकता है. दिल्ली, लखनऊ, शिमला और देहरादून जैसे प्रमुख शहरों समेत 7 से अधिक शहरों में भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने नीचले इलाकों में जलभराव, पेड़ उखड़ने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की गंभीर चेतावनी जारी की है.