हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में 388 पदों पर भर्ती का मौका ऐसे करें अप्लाई
Himachal Pradesh High Court Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने जिला अदालतों में क्लर्क, स्टेनोग्राफर और चपरासी समेत 388 पदों पर भर्ती निकाली है. ऑफिशियल वेबसाइट https://www.hphcrecruitment.in/login पर 10 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अगर आप भी सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो जानिए योग्यता, पदों का विवरण और आवेदन का तरीका.