डीआरडीओ में काम करने का गजब मौका हर महीने होगी कमाई 15 जुलाई तक भेजें फॉर्म
DRDO DMRL Paid Internship 2026: डीआरडीओ की हैदराबाद स्थित DMRL लैब ने 6 महीने की पेड इंटर्नशिप निकाली है. इसमें हर महीने 5,000 रुपये का स्टाइपेंड भी मिलेगा. बीई, बीटेक, एमई, एमटेक और एमएससी के स्टूडेंट्स 15 जुलाई 2026 तक ईमेल के जरिए डीआरडीओ में इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं.