2 जिंदा सांप कच्चा चबा गया शख्स तीसरे की लाश लेकर अस्पताल पहुंचा पत्नी ने बयां की कलेजा कंपाने वाली सनक
झारखंड के चतरा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां कुन्दा प्रखंड के बुधन भारती नाम के शख्स ने शराब के नशे में दो जिंदा सांप खा लिए. जब वह तीसरा सांप खाने लगा तो परिजनों ने उसे रोका. इसके बाद वह तीसरे सांप को मारकर अस्पताल ले गया. डॉक्टर जांच में उसके शरीर में जहर न पाकर हैरान रह गए और फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य है.