हमारी चुप्पी का मजाक मत बनाइए क्या आप यहां आग लगाना चाहते हैं केंद्र के रवैये पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला
उमर अब्दुल्ला ने दो टूक शब्दों में केंद्र को चेताया कि राज्य का दर्जा बहाल करने की लड़ाई में उनके सब्र को उनकी लाचारी या कमजोरी समझने की भूल कतई न की जाए. उन्होंने बेहद आक्रामक अंदाज में पूछा कि अगर केंद्र सरकार लद्दाख के लोगों की मांगों को सुनने के लिए टेबल पर बैठ सकती है, तो कश्मीर की चुनी हुई सरकार के साथ यह सौतेला व्यवहार क्यों?