डॉन बाबा फरजान के साम्राज्य पर पुलिस का हथौड़ा 5 करोड़ कैश 21 लाख का सोना और राइफलें देखकर उड़े होश
डॉन बाबा फरजान के साम्राज्य पर पुलिस का हथौड़ा 5 करोड़ कैश 21 लाख का सोना और राइफलें देखकर उड़े होश
महाराष्ट्र के संभाजीनगर में क्राइम ब्रांच ने एक ऐसी ही सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसने 90 के दशक के कथित अंडरवर्ल्ड डॉन बाबा फ़रज़ान के पडेगांव स्थित आलीशान बंगले के पीछे छिपे काले साम्राज्य की परतें खोल दीं. करीब एक महीने पहले दम तोड़ चुके डॉन के इस ठिकाने पर जब पुलिस ने धावा बोला, तो वहां का मंजर देखकर खुद तफ्तीश करने वाले अफसरों की आंखें फटी की फटी रह गईं.