पहलगाम आतंकी हमले में हाफिज सईद पर शिकंजा जम्मू कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट अब होगी ट्रायल इन एब्सेंटिया

Hafiz Saeed News: पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड बताए जा रहे लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद पर अब भारतीय कानून का शिकंजा और कस गया है. जम्मू की विशेष अदालत ने NIA की अपील पर उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है. अब एजेंसी उसे घोषित अपराधी घोषित कराने की प्रक्रिया शुरू करेगी और पाकिस्तान के सहयोग न करने की स्थिति में भारतीय कानून के तहत उसकी गैरमौजूदगी में मुकदमा चलाया जाएगा. यह फैसला आतंकवाद के खिलाफ भारत की कानूनी रणनीति में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

पहलगाम आतंकी हमले में हाफिज सईद पर शिकंजा जम्मू कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट अब होगी ट्रायल इन एब्सेंटिया