85 हजार की गोली बस 35 रुपये में! भारत की सस्ती दवा देख दंग रह गई अमेरिकी महिला बोली- US में तो खुली लूट
85 हजार की गोली बस 35 रुपये में! भारत की सस्ती दवा देख दंग रह गई अमेरिकी महिला बोली- US में तो खुली लूट
India US Medicine Cost Difference : भारत में सस्ती दवाओं को लेकर एक अमेरिकी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लिज नाम की महिला ने दावा किया कि अमेरिका में कैंसर की जिस दवा की एक गोली लगभग 85 हजार रुपये में मिलती है, वही दवा भारत में 35 से 300 रुपये तक उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि अमेरिका में मरीजों से इलाज के नाम पर भारी रकम वसूली जाती है, जबकि भारत किफायती स्वास्थ्य सेवाएं देता है.