स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी साजिश का खुलासा इंडियन रेलवे को निशाना बनाने की फिराक में ISI

ISI Target Indian Railways: स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय रेलवे को लेकर खुफिया एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े तत्व रेलवे नेटवर्क को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं. एजेंसियों को आशंका है कि रेलवे स्टेशनों की रेकी, CCTV कैमरों के जरिए निगरानी और फर्जी कॉल के माध्यम से लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश हो सकती है. बब्बर खालसा इंटरनेशनल समेत कई आतंकी नेटवर्क को अलग-अलग इलाकों में सक्रिय करने की बात भी सामने आई है. दिल्ली और आसपास के रेलवे नेटवर्क पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. एजेंसियां हमले के साथ-साथ भगदड़ और अफवाह के खतरे पर भी नजर रख रही हैं.

स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी साजिश का खुलासा इंडियन रेलवे को निशाना बनाने की फिराक में ISI