राजनीति में दुश्मन नहीं क्या बीजेपी में जा रहे कांग्रेस के मनीष तिवारी पीएम मोदी से मुलाकात पर दी ये सफाई
Manish Tewari on Meeting PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चंडीगढ़ में हुई मुलाकात को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि वह अब भी पुराने विचारों वाले हैं और प्रोटोकॉल व राजनीतिक शिष्टाचार में विश्वास रखते हैं. कांग्रेस में अनदेखी की चर्चाओं के बीच उनका यह बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.