लंदन-मैनचेस्टर रूट पर इंडिगो ने चलाई कैंची अब सप्ताह में 5 की जगह केवल 3 फेरे इस देश के लिए सेवा पूरी तरह बंद
लंदन-मैनचेस्टर रूट पर इंडिगो ने चलाई कैंची अब सप्ताह में 5 की जगह केवल 3 फेरे इस देश के लिए सेवा पूरी तरह बंद
Indigo London Flight News: वैश्विक तनाव और एयरस्पेस प्रतिबंधों के कारण इंडिगो ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बड़ी कटौती की है. कंपनी 17 फरवरी से कोपेनहेगन सेवा पूरी तरह बंद कर रही है. वहीं, दिल्ली से मैनचेस्टर और लंदन हीथ्रो की साप्ताहिक उड़ानें भी घटा दी गई हैं. इंडिगो का कहना है कि यह निर्णय उड़ानों की समयबद्धता और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है. प्रभावित यात्रियों को रिफंड या वैकल्पिक उड़ान दी जाएगी.