Video: कौन है वो नेता जो कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के भाषण के दौरान सोते पाए गए
Video: कौन है वो नेता जो कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के भाषण के दौरान सोते पाए गए
राज्यसभा में कांग्रेस के AICC अध्यक्ष के भाषण के दौरान सांसद जयराम रमेश को सोते हुए देखा गया. इस पर बीजेपी नेता प्रकाश शेषराघवाचार ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी. शेषराघवाचार ने ट्विटर पर लिखा, छी छी छी… जब AICC अध्यक्ष राज्यसभा में बोल रहे हों, जयराम रमेश कैसे सोने लग सकते हैं? यह बहुत गलत है. अपने नेता का सम्मान दिखाएं. बीजेपी नेता ने अपने पोस्ट में अन्य नेताओं को टैग करते हुए कहा कि सभी को अपने वरिष्ठ नेताओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए.