वंदेभारत स्लीपर में नॉनवेज खाने वालों के लिए खास इंतजाम बंगाली या असमिया स्टाइल अब आप बताएंगे
अब हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 27575/27576) में यात्रा करने वाले यात्री नॉन-वेज भोजन का मजा ले सकते हैं. भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने इस ट्रेन पर चिकन-बेस्ड नॉन-वेज मील का विकल्प जोड़ा है, जो यात्रियों की मांग थी.