समंदर की सुरक्षा करने वाले जांबाज की विदाई DIG कल्पित दीक्षित समेत कई बड़े अफसर रिटायर

Indian Coast Guard Farewell Ceremony: भारतीय तटरक्षक बल ने 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले अपने वरिष्ठ अधिकारियों के सम्मान में नई दिल्ली में एक भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया. इस अवसर पर डायरेक्टर जनरल परमेश शिवमणि (AVSM, PTM, TM) ने अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके लंबे, समर्पित और उत्कृष्ट सेवा कार्य की सराहना की. समारोह में उप महानिरीक्षक (DIG) कल्पित दीक्षित (TM) भी सेवानिवृत्त हुए. भारतीय तटरक्षक बल ने कहा कि इन अधिकारियों की विरासत, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी. संगठन ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

समंदर की सुरक्षा करने वाले जांबाज की विदाई  DIG कल्पित दीक्षित समेत कई बड़े अफसर रिटायर