अरब सागर में भिड़े भारत और पाक नौसेना के जहाज: विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी राजनयिक को किया तलब
अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में पाकिस्तानी नौसेना के जहाज की भारतीय नौसैनिक यूनिट के साथ टक्कर की घटना के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव गहरा गया है. MEA ने पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर पाकिस्तानी नौसैनिकों के गैर-पेशेवर और अस्वीकार्य आचरण पर कड़ा विरोध दर्ज कराया.