‘पाकिस्तान को लीक मत कर देना’ भारत ने जापान को क्यों दी ये हिदायत क्या है एक्यू खान वाला ब्लंडर
भारत और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. दोनों देशों ने नौसेना के आधुनिक युद्धपोत मिलकर बनाने के लिए एक ऐतिहासिक रक्षा डील की है. इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापानी रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी के सामने एक शर्त रख दी. उन्होंने चेतावनी दी कि जापान अपनी कोई भी एडवांस सैन्य तकनीक पाकिस्तान को न दे. भारत की इस सलाह के पीछे पाकिस्तानी परमाणु वैज्ञानिक एक्यू खान का खौफनाक इतिहास है. उन्होंने अवैध रास्तों से जापानी उपकरण हासिल करके उत्तर कोरिया को परमाणु तकनीक बेची थी.