हमले तुरंत बंद होने चाहिए UNSC में भारत की दहाड़! होर्मुज में भारतीय की मौत पर सख्त रुख 1 करोड़ नागरिकों पर जताई चिंता
Hormuz indian Death: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर कड़ा रुख अपनाते हुए होर्मुज़ स्ट्रेट में भारतीय नागरिक की मौत और व्यावसायिक जहाजों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर हमले तुरंत बंद होने चाहिए और सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित किया जाना चाहिए. भारत ने यह भी कहा कि खाड़ी देशों में रहने वाले करीब एक करोड़ भारतीय नागरिकों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. साथ ही गाजा में मानवीय संकट पर चिंता जताते हुए दो-राष्ट्र समाधान का समर्थन दोहराया और क्षेत्र में तनाव कम करने की अपील की.