आतंकियों को बचाने के लिए पॉलिटिक्स मत खेलोUNSC भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार
आतंकियों को बचाने के लिए पॉलिटिक्स मत खेलोUNSC भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार
UNSC News: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकवादियों की लिस्टिंग और डीलिस्टिंग की प्रक्रिया में राजनीतिक दखल पर कड़ी आपत्ति जताई है. भारत ने कहा कि आतंकियों पर कार्रवाई पारदर्शी, निष्पक्ष और ठोस सबूतों के आधार पर होनी चाहिए. बिना नाम लिए भारत का निशाना चीन और पाकिस्तान पर था. चीन UNSC की 1267 कमेटी में पाकिस्तान स्थित आतंकियों को सूचीबद्ध करने के प्रस्तावों पर कई बार तकनीकी रोक लगा चुका है.