पहले आतंकवाद का ढांचा मिटाओ फिर ज्ञान दो पाकिस्तान के झूठ पर भड़का MEA कहा- अपना घर संभालो
आसियान रीजनल फोरम में दिए बयान को लेकर भारत ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है. MEA ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने इस मंच का भारी दुरुपयोग किया. उन्होंने कश्मीर को लेकर बेबुनियाद बातें कहीं. इसके जवाब में भारत ने साफ कहा कि कश्मीर हमारा अभिन्न अंग है. भारत ने आतंकवाद पर भी पाकिस्तान को आईना दिखाया. सिंधु जल समझौते पर भी भारत ने अपना रुख साफ किया है.