सड़कें बंद रास्ते तबाह नगालैंड में आसमान से उतरी उम्मीद IAF ने 100 से ज्यादा लोगों को बचाया
Nagaland Rescue Operation: नगालैंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भयंकर भूस्खलन ने हाहाकार मचा रखा है, जिससे कई जिलों का संपर्क देश और राज्य के बाकी हिस्सों से पूरी तरह कट चुका है. ऐसे संकट के समय में भारतीय वायुसेना प्रभावित लोगों के लिए देवदूत बनकर सामने आई है.