केतन मर्डर केस में नया खुलासा! कॉमर्स ग्रेजुएट नहीं 12वीं फेल थी सिया गोयल बुरी आदतों से परेशान था परिवार
Ketan Agarwal Murder Case Latest Update: पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल को लेकर नए दावे सामने आए हैं. केतन के पिता विशाल अग्रवाल का दावा है कि शादी तय होने से पहले उन्हें सिया की पढ़ाई और उसके व्यक्तित्व को लेकर गलत जानकारी दी गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि सिया को शराब पीने समेत कई बुरी आदतें थीं और उसका परिवार भी उसके व्यवहार से परेशान था.