प्रणब मुखर्जी का मानना था- PM मोदी से पहले किसी भी प्रधानमंत्री को सीधे जनादेश नहीं मिला : शर्मिष्ठा मुखर्जी
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और कांग्रेस की पूर्व नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने एक लेख में दावा किया है कि उनके पिता मानते थे कि नरेंद्र मोदी पहले पीएम हैं जिन्हें सीधे जनता से जनादेश मिला है. उन्होंने 2014 के आम चुनाव को भारत की राजनीति में बड़ा बदलाव बताया था.