केतन बेटे जैसे था सिया को भी उसी किले से धकेल दो बेटी की करतूतों से पिता को आया हार्ट अटैक सुनाया दर्द
Siya Goyal Ketan Agarwal News: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल के माता-पिता ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है. दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती सिया के पिता ने कहा कि अगर उनकी बेटी दोषी साबित होती है तो उसे भी लोहागढ़ किले से नीचे धकेल देना चाहिए. वहीं सिया की मां ने भी अदालत से सबसे कड़ी सजा देने की मांग की. परिवार का कहना है कि केतन उनके लिए बेटे जैसा था और उन्हें आज भी इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा.