गणपति विसर्जन में प्लाज्मा लाइट और DJ का शोर: नासिक पुलिस ने लिया एक्शन 37 गणेश मंडलों पर केस दर्ज
नासिक में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे और साउंड सिस्टम की कानफोड़ू आवाज पर पुलिस ने कड़ा हंटर चला दिया है. बॉम्बे हाईकोर्ट के सख्त दिशा-निर्देशों और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों को ताक पर रखकर तय डेसिबल से अधिक आवाज में डीजे बजाने के आरोप में पुलिस ने 37 गणेश मंडलों के खिलाफ सीधे मुकदमे दर्ज कर लिए हैं.