बिजली ने छीन लिया बैल तो बेटे ने संभाल लिया हल नागपुर के इस किसान परिवार की मजबूरी चीर देगी दिल
Nagpur Farmer Viral Video: महाराष्ट्र के नागपुर से किसानों की मजबूरी की एक मार्मिक तस्वीर सामने आई है. यहां आकाशीय बिजली गिरने से किसान के बैलों की जोड़ी में से एक बैल की मौत हो गई. नया बैल खरीदने के लिए पैसे नहीं होने पर किसान के बेटे ने खुद बैल की जगह कंधा लगाकर खेत की जुताई शुरू कर दी. इस भावुक दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.