251KM की रफ्तार इंस्टाग्राम LIVE और बदलापुर में BMW बनी मौत का गोला 2 दोस्तों की गई जान
251KM की रफ्तार इंस्टाग्राम LIVE और बदलापुर में BMW बनी मौत का गोला 2 दोस्तों की गई जान
Badlapur BMW Crash: बदलापुर में जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे तीन दोस्तों की BMW 250 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार में बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि कार का इंजन 30 मीटर दूर जा गिरा और वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया. इस हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है. पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो की जांच कर रही है, जिसमें कार 251 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती दिखाई दे रही है.