हम चीटिंग के खिलाफ लेकिन : साहिल वाकोडे सुसाइड केस में IIT बॉम्बे के छात्रों ने तोड़ी चुप्पी
आईआईटी बॉम्बे में बीटेक छात्र साहिल वाकोडे की कथित खुदकुशी के बाद भड़के आंदोलन के बीच छात्र प्रतिनिधियों ने अपना रुख पूरी तरह साफ कर दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद परीक्षा में नकल या किसी भी तरह के अकादमिक कदाचार का बचाव करना कतई नहीं है. छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि साहिल की मौत ने पूरे कैंपस को अंदर तक झकझोर दिया है और उन्हें संस्थान की व्यवस्थाओं पर नए सिरे से सोचने को मजबूर किया है.