खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर दर्ज हो SC/ST केस संजय राउत ने मोहन भागवत के हिंदू वाले बयान पर खड़े किए सवाल
संजय राउत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मंच के तथाकथित शुद्धिकरण और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयानों को लेकर भाजपा व संघ पर तीखा हमला बोला है. उत्तराखंड के हल्द्वानी में खरगे के भाषण के बाद मंच का हवन-पूजन कर शुद्धिकरण करने की घटना को राहुल गांधी द्वारा छुआछूत और अपराध बताए जाने का राउत ने पुरजोर समर्थन किया.