बेटी की पढ़ाई के लिए नंगे पैर दौड़ी मां मैराथन में जीते 3000 रुपए ताकि भर सके फीस
बीड में दो बेटियों की मां रमाबाई रणवीर की हर तरफ तारीफ हो रही है. उन्होंने मैराथन में न सिर्फ हिस्सा लिया बल्कि उसे जीत भी लिया. बेटियों की फीस भरने के लिए नंगे पैर मैराथन दौड़कर जीतने वाली रमाबाई को इनाम में 3 हजार रुपये दिए गए. इस दृश्य को देखकर हर कोई भावुक हो गया.