सांप ने जब 6 को डसा रात के ढ़ाई बजे हॉस्टल के फर्श पर क्यों सो रही थीं छात्राएं अब CM फडणवीस ने लिया एक्शन

महाराष्‍ट्र के गढ़चिरौली स्‍थ‍ित‍ स्‍कूल के हॉस्टल में सांप के डसने से 3 छात्राओं की मौत हो गई. करैत सांप ने 6 छात्राओं को रात के ढ़ाई बजे हॉस्‍टल के कमरे में सोने के दौरान डस ल‍िया था. जांच में सामने आया है क‍ि छात्राएं बेड न होने के चलते नीचे फर्श पर सो रही थीं. अब सीएम फडणवीस ने स्कूल का लाइसेंस रद्द कर द‍िया है और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.

सांप ने जब 6 को डसा रात के ढ़ाई बजे हॉस्टल के फर्श पर क्यों सो रही थीं छात्राएं अब CM फडणवीस ने लिया एक्शन