महाराष्ट्र के गैर मराठी ऑटो और टैक्सी वालों के लिए बड़ी खबर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी एक साल की मोहलत
महाराष्ट्र सरकार ने गैर-मराठी ऑटो और टैक्सी ड्राइवर्स को बड़ी राहत दी है. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ड्राइवर्स को मराठी सीखने के लिए अब एक साल का समय दे दिया है. सरकार का मानना है कि कई ड्राइवर्स कम पढ़े-लिखे हैं. ऐसे में उन्हें बेसिक मराठी सीखने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए. हाल ही में इस मामले को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर की गई थी.