IIT बॉम्बे सुसाइड केस: इंसाफ के लिए आजाद मैदान में डटे साहिल वाकोड के पिता प्रोफेसर पर भेदभाव का आरोप
IIT बॉम्बे सुसाइड केस: इंसाफ के लिए आजाद मैदान में डटे साहिल वाकोड के पिता प्रोफेसर पर भेदभाव का आरोप
आईआईटी मुंबई के छात्र साहिल वाकोडे की कथित खुदकुशी के 10 दिन बाद इंसाफ की जंग अब सड़कों पर उतर आई है. अपने 22 वर्षीय होनहार बेटे को खो चुके पिता रवींद्र वाकोडे ने सोमवार को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है. परिवार का सीधा और गंभीर आरोप है कि संस्थान के भीतर साहिल को भयानक जातिगत भेदभाव का शिकार बनाया गया, जिसने आखिरकार उसे मौत के मुहाने पर धकेल दिया.