शाम 6 बजे दीपथून पर नहीं जला दीप मदुरै की पहाड़ी पर 2 पक्षों के बीच भारी तनाव तमिलनाडु में क्यों मचा बवाल
तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम पर्व के मौके पर पारंपरिक उत्साह के बीच मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम में विवाद खड़ा हो गया. सुप्रीम कोर्ट ने शाम 6 बजे दीपथून पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने का अंतरिम आदेश दिया था. तय समय पर दीप न जलने से हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई और पुलिस के साथ उनकी तीखी बहस हुई. हालांकि पारंपरिक स्थान उच्छी पिल्लैयार मंदिर में महादीपम जलाया गया. इस मामले में करीब 100 साल पुराने दीवानी अदालत के फैसलों का हवाला दिया जा रहा है.