धर्म बदलो सारे दुख खत्म होंगे पालघर में धर्मांतरण कराने पहुंचीं 22 महिलाओं पर FIR हैदराबाद से जुड़े तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाकडपाड़ा गांव में धर्म परिवर्तन का कथित दबाव बनाने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में पुलिस ने 22 महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है. मोखाडा पुलिस स्टेशन में यह कार्रवाई 18 वर्षीय एक स्थानीय छात्र की शिकायत के आधार पर की गई है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.