iPhone नहीं थी पहाड़ से कूदने की वजह कुणाल चंदगुडे मामले में नया ट्विस्ट पुलिस जांच में खुलासा
iPhone नहीं थी पहाड़ से कूदने की वजह कुणाल चंदगुडे मामले में नया ट्विस्ट पुलिस जांच में खुलासा
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक पिता, पुत्र और मां की पहाड़ी से गिरने के कारण मौत के मामले में नया ट्विस्ट सामने आया है. डीसीपी रत्नाकर नवल ने साफ किया है कि शुरुआती जांच में आईफोन को आत्महत्या का कारण नहीं पाया गया है. उधर कुणाल के रिश्तेदारों ने बताया कि कुणाल के पिता मुरलीधर चंदगुडे ट्रक चालक थे, इसलिए वे ज्यादातर समय घर से दूर रहते थे. उनके बड़े बेटे की छह साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी. तभी से परिवार में कलह चल रही थी.