जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं नया कानून लागू होने के बाद क्या बदला ये स्टेप नहीं उठाए तो चक्कर लगाने पड़ेंगे
जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं नया कानून लागू होने के बाद क्या बदला ये स्टेप नहीं उठाए तो चक्कर लगाने पड़ेंगे
Birth certificates New Rule: जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को लेकर बड़े बदलाव हो गए हैं. लोकसभा ने 31 जुलाई 2026 को Registration of Births and Deaths Amendment Bill, 2026 पास कर दिया है. प्रस्तावित नियमों के मुताबिक जन्म के दो साल से ज्यादा समय बाद रजिस्ट्रेशन कराने पर Judicial Magistrate First Class की मंजूरी जरूरी होगी. एक से दो साल की देरी में जिला मजिस्ट्रेट, एसडीएम या अधिकृत कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मंजूरी की व्यवस्था रहेगी. हालांकि बिल अभी कानून नहीं बना है और इसे आगे की संसदीय प्रक्रिया से गुजरना होगा. जानिए जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें और देरी होने पर क्या करना होगा.