Sushant Sinha: तेल का खेल पलट देने वाली रेल! मोदी हाइड्रोजन ट्रेन लाए उसमें क्या गजब है
10 डिब्बों वाली हाइड्रोजन ट्रेन को 1,200 किलोवाट क्षमता वाली हाइड्रोजन फ्यूल-सेल प्रोपल्शन सिस्टम से संचालित किया जाएगा. ट्रेन की अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. हाइड्रोजन फ्यूल-सेल प्रोपल्शन सिस्टम में फ्यूल सेल के भीतर हवा से प्राप्त ऑक्सीजन और हाइड्रोजन को मिलाकर बिजली उत्पन्न की जाती है. यही बिजली ट्रेन की मोटरों को चलाती है.