भरत तिवारी के घर पहुंचे प्रशांत किशोर बोले- उन पर भी कार्रवाई हो जो जवाबदेही तय नहीं होने पर उठाया सवाल
भरत तिवारी के घर पहुंचे प्रशांत किशोर बोले- उन पर भी कार्रवाई हो जो जवाबदेही तय नहीं होने पर उठाया सवाल
Bharat Tiwari Encounter Prashant Kishor: भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद जन आक्रोश को आवाज देने नेताओं का उनके परिजनों से मिलने का क्रम जारी है. इसी कड़ी में भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार लगातार न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन अब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है. बता दें कि प्रशांत किशोर के इस दौरे के बाद भरत तिवारी मामला एक बार फिर बिहार की राजनीति के केंद्र में आ गया है.